फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बेहोश मिला युवक, शरीर गंभीर चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बे के आजमगढ़ रोड स्थित मुक्तिधाम मोड़ के पास रविवार को भोर में एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पड़े युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़रॉव निवासी अजय (25) पुत्र पप्पू के रूप में हुई थी। परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें