फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी युवक की बुधवार को सड़क हादसे में बलिया जिले के रसड़ा में मौत हो गई। वहीं हादसे में युवक के पिता भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी अरविंद्र (30) रमेेश कुमार अपने पिता रमेश के साथ बुधवार को बाजार करने के लिए बलिया जिले के रसड़ा बाजार ऑटो से जा रहा था। अभी वह रसड़ा कोतवाली के गुलौरी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार अरविंद्र और रमेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने अरविंद्र तथा रमेश को रसड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने अरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भीमहर गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें