फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम रानीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मंगलवार की देर रात ट्यूबवेल पर बिजली की गड़बड़ी ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (36) पुत्र श्रीकांत सिंह रानीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का निवासी था। कृष्ण कुमार मंगलवार को खेत में सिंचाई करने के लिए घर के पास लगा टयूबवेल चलाने गया था। अचानक टयूबवेल की बिजली खराब होने पर वह बिजली के तार को ठीक करने लगा इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें