मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो गांव के पास शनिवार की शाम ट्रेन से गिरकर विदेशी युवक की मौत हो गई। रानीपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 32 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव महासो रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा हुआ है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच के दौरान उसके जेब से मिले आधार कार्ड में पदम बहादूर नाम होना मिला। पुलिस की माने तो मृतक नेपाल का निवासी प्रतीत हो रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक के ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया होगा। उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया।