फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसारथपुर गांव में सोमवार की शाम को छत से लकड़ी उतारते समय 33 वर्षीय युवक नीचे गिर गया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिरकेश पुत्र स्व. सत्यदेव प्रसाद लकड़ी उतार रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गए। घर के कमाऊ सदस्य मृतक की पत्नी मंजू,तीन पुत्रियां स्मिता,सोहाली और शिवांगी तथा एकलौते पुत्र दिवांश का रो रोकर बुरा हाल था। इस सम्बंध प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें