फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी युवक की रविवार की शाम आजमगढ़ जिले में अपने ससुराल जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को शव पीएम के बाद जैसे ही घर पहुंचा तो मृतक के घर पर मातम पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कस्बा सोनकर बस्ती निवासी मजनू(30) पुत्र महेंद्र सोनकर रविवार को घर से 6 बजे शाम को बाइक से ससुराल आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद जाने के लिए निकला था। अभी वह कि आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात चार चक्का वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसके माता-पिता, पत्नी सीमा और तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें