मऊ में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उसका आठ वर्षीय नाती घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव निवासी 26 वर्षीय युवक ने बहला फुसलाकर सिवान ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोर ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित के नाना के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।