फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गृह कलह में युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के नाजोपट्टी मुहल्ला में 18 वर्षीय युवक ने गृह कलह में बृहस्पतिवार की रात 8 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नगर पंचायत के नाजोपट्टी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय मनोज सोनकर पुत्र करीमन बृहस्पतिवार की रात 8 बजे पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गई। रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक एक बच्चे का पिता था। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें