फतहपुर मंडाव पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे युवा।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। मतदान को लेकर सुबह से ही युवा वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में युवाओं ने पहली बार अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। उन्होंने वोट डाला और फिर सेल्फी संग उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सदर विधानसभा में नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, बकवल, परदहा, ताजोपुुर और परदहां ब्लाक पर बने बूथ पर युवाओं ने सुबह सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। अधिकांश बूथों पर युवा मतदाताओं की कतार लगी रही। मतदान में युवा वोटरों की भूमिका अहम रही। मतदान केंद्र पर बना सेल्फी प्वाइंट युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि मतदान केंद्रों पर भीड़ के कारण कई युवा वोटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रही। पहली बार मतदान करने वाले गुलशन, अनिल कुमार, आदित्य सिंह, सिमरन सिंह, रितेश मिश्र, सुुधीर सिंह और शिवम ने बताया कि पहली बार वोट देकर काफी सुखद अनुभूति महसूस की।