फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना लाइसेंस घर में बेच रहा था पटाखे, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। आगामी दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के मद्देनजर हलधरपुर थाना की पुलिस रतनपुरा बाजार से सोमवार की शाम राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर उसके घर से 105 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दिया कि भीमपुरा तिराहे के पास रतनपुरा गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता ने अपने मकान में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा है। वह दीपावली पर्व के अवसर पर चोरी छिपे इन्हें बेचने का काम कर रहा है। पुलिस सोमवार की शाम उसके घर पहुंची तो 10 बोरियों में बरामद हुए अवैध पटाखे बरामद हुए, जिसे सीज कर दिया गया। पूछताछ में राहुल कुमार गुप्ता ने स्वीकार किया कि वह त्योहार पर बेचने के उद्देश्य से इन अवैध पटाखों को लेकर आया था और घर के बाहर आंगन से ही छुप छुपकर बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें