फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी एक युवक के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर विश्व हिंदू महासंघ ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका संबंधित धाराओं में चालान किया। माहपुर गांव निवासी चंदन कुमार ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे स्थानीय लोगों में उसके खिलाफ गुस्सा था। ऐसे में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में दी गई तहरीर पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें