फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉकेट मनी न देने पर छोटे भाई ने किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)।थाना क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अपने बड़े भाई को धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार हो गया। दर्ज मुकदमे में कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी विनोद (28) पुत्र बंगाली ने बताया कि उसका छोटा भाई दिनेश (25) घर पर शुक्रवार की देर शाम लौटा। जहां उसने उससे खर्च के लिए रुपये मांगे। इस पर जब उसने पैसे देने से मना किया तो दिनेश ने पास में रखे हसुआ से उसके गले पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे कोपागंज सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें