फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से मनबढ़ युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ चट्टी के पास बृहस्पतिवार की शाम कुछ मनबढ़ युवकों ने दो युवतियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने युवतियों के साथ मारपीट की और उनके कपडे़ फाड़ दिए। युवतियों की शिकायत पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवतियों का आरोप है कि वह शाम को मऊ से स्कूटी से घर आ रही थी। पलिगढ चट्टी के पास दो युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी और कपडे़ फाड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों से पुलिस देर शाम तक पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें