मधुबन। मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित चकऊथ गांव के समीप मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोहरीघाट के सूरजपुर निवासी राहुल राजभर (23) मंगलवार देर सायं सड़क से पैदल चकऊथ गांव की तरह आ रहा था। इसी बीच मधुबन की ओर से दोहरीघाट आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने राहगीर को टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। दुर्घटना देख लोगों ने उसे उपचार के लिए निकट के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। मृत की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया तो वहीं समूचे गांव मातम छाया रहा। मृतक के चाचा शिवचंद राजभर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।