फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चेन्नई से लौटते समय युवक लापता, मां ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसापुरा निवासी महिला ने चेन्नई से लौटते समय बेटे के लापता होने की तहरीर दी है। सुग्गी देवी ने बताया कि 40 वर्षीय पुत्र मनोज सैनी दो महीने पहले चमन रोड निवासी निसार अहमद के साथ रोजगार की तलाश में चेन्नई गया था, जहां वह एक निजी कंपनी में काम करने लगा। 7 जुलाई को मनोज दोस्त के साथ ट्रेन से घर लौटने के लिए निकला। दोस्त तो घर पहुंच गया, लेकिन मनोज घर नहीं पहुंचा। बार-बार पूछने पर भी दोस्त ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सुग्गीदेवी ने बताया कि मनोज का कभी किसी से विवाद नहीं था। वह अपने परिवार का सहारा था। चार बच्चों के पिता मनोज की पत्नी का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है, अब उसके परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। परिजन बदहवास हैं। रो-रोकर हाल बेहाल है। इस बाबत कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें