फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के भटमिला बाजार के दलित बस्ती में फांसी लगाकर युवक के आत्महत्या के बाद विलाप करती मृ - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार के दलित बस्ती निवासी एक युवक ने शनिवार की देर रात पारिवारिक विवाद के चलते अपने खेत में बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटकता देखकर परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दलित बस्ती निवासी संतोष (35 ) का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसकी पत्नी होली के कुछ दिन बाद अपने मायके चली गई। शनिवार को भोजन करने के बाद संतोष अपने घर से बाहर निकला तो परिजनों ने समझा वह टहलने गया होगा। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने संतोष का शव कुछ दूर स्थित उसके खेत में लगे बबूल के पेड़ पर लटकते देखकर परिजनों को सूचना दी। एसओ घोसी नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें