फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच दिन पहले मुंबई से लौटे युवक की मौत, फंदे पर लटकता मिला शव, हड़कंप

Fri, 31 Mar 2023 07:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

सुरेश चौरसिया मुंबई में एक निजी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पांच दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया। बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। सुबह जब पत्नी अपने पति को आवाज दी तो उसके द्वारा कोई जवाब न देने पर वह कमरे में गई तो देखा कि सुरेश का शव पंखे से लटके फंदे पर लटक रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के भीरा नई बस्ती निवासी एक युवक का शव गुरुवार की सुबह उसके घर में कमरे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पांच दिन पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा नई बस्ती निवासी सुरेश चौरसिया (40) मुंबई में एक निजी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पांच दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया। बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सो गया।

विज्ञापन

वहीं उसकी पत्नी अंजनी रामनवमी को लेकर तैयारी में जुटी थी। गुरुवार की सुबह जब वह अपने पति को आवाज दी तो उसके द्वारा कोई जवाब न देने पर वह कमरे में गई तो देखा कि सुरेश का शव पंखे से लटके फंदे पर लटक रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय त्रिपाठी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

मृत्यु - फोटो : istock
उधर घटना से मृतक की पत्नी अंजनी, पुत्र सूरज और दोनों बेटी काजल और आंचल का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं रामनवमी के मौके पर हुई इस घटना से पूरे मुहल्ले में भी मातम पसरा रहा। घटना के संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजयविक्रम सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।

72 घंटे के भीतर तीसरी घटना,पूरे मुहम्मदाबाद गोहना में होती रही चर्चा
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग क्षेत्रों में बीते 72 घंटे में दो महिला और एक युवक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई।जहां पहली घटना बीते सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के भुजही गांव में घटी, भुजही निवासी संतोष कुमार की पत्नी प्रतिमा का शव उसके कमरे में साड़ी के बने फंदे पर लटकता मिला था।
युवक की बीते 23 फरवरी को शादी हुई थी, ऐसे में एक माह के भीतर उसकी मौत ने पूरे गांव को झकझोर रख दिया था। वहीं, बीते बुधवार को देवकली गांव निवासी पुष्पा का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह भीरा में सुरेश का शव उसके कमरे में ही फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें