कोपागंज।थाना क्षेत्र मोहल्ला चंदनपुरा निवासी एक युवक के खाते से गत दिवस साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने के नाम पर लगभग 50 हजार रुपये उड़ा लिए।मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद युवक के होश उड़ गए।युवक ने आनन-फानन बैंक में सूचना देते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।तहरीर पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला चंदनपुरा निवासी अनुज कुमार गुप्ता पुत्र हिरालाल गुप्ता पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि के मोबाइल पर शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे एक अनजान नंबर से फोन आया।फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही और मोबाइल पर लिंग भेजा।लिंक को टच करते ही उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड के खाते से 49 हजार 882 रुपये कटने का मैसेज आया।