फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना के खुखुंदवा में एक सप्ताह पूर्व चोरी आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पिटाई में घायल युवक ने इलाज के दौरान वाराणसी स्थित एक अस्पताल में मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने हत्या आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

22 नवंबर को सत्यव्रत की तहरीर पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। खुखुंदवा निवासी सत्यव्रत राय ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि गांव निवासी त्रिभुवन राय उर्फ राघवेंद्र पुत्र दीनानाथ राय बीते 10 वर्ष से उसके भाई देवव्रत राय (25) को अपने घर रखकर घर का काम कराते थे। 21 नवंबर की रात पैसा चोरी का आरोप लगाकर देवव्रत को मारा पीटा। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर 22 नवंबर इस विषय सत्यव्रत राय पूछने गया तो त्रिभुवन राय, उसके पुत्र रोहित, छोटू और कुछ अज्ञात लोग उसे मारने पीटने लगे। बचाने आई मां को भी मारापीटा। सत्यव्रत राय की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे उसके देवव्रत राय की मौत हो गई। सत्यव्रत राय ने आरोपियों को उसकी भाई की मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष कोपागंज शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई द्वारा तहरीर मिली है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें