मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेखवाड़ा निवासी एक युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेखवाड़ा निवासी वासिफ पुत्र फिरोज का आरोप है कि शुक्रवार को वह बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच मुहल्ले में रहने वाले मोहम्मद साद और शाकिब और उनके पिता नौशाद अहमद उसे गाली देने लगे। मना करने पर लोहे की रॉड से हमला कर लहुलुहान कर दिया।