बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चकरामजी गांव में सोमवार की शांम को खेत की रोपाई के लिए धान की नर्सरी का गट्ठर लेकर नाला पार करते समय एक किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। चकरामजी गांव निवासी जुगेश राजभर (40) पुत्र सतिराम राजभर शाम को अपने खेत की रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी का गट्ठर सिर पर रखकर नाला पार कर रहा था। इसी दौरान उसकापैर फिसल गया और वह नाले में डूब गया। निर्जन स्थ्ज्ञान होने से उसकी मदद के लिए कोई नहीं आ सका। इधर देर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित टहो उठे, परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश किया। देर रात में नाले में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जुगेश की मौत से उसकी पत्नी और दो लडकों का रो-रो कर हाल बुरा हो गया था।