फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के लिए महत्वपूर्ण है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। नेहरु युवा केंद्र की तरफ से क्यामपुर स्थित शिवकुमारी साहब महाविद्यालय के सभागार में ब्लॉक युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि युवा समसामयिक समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील हो जाए तो नकारात्मक शक्तियां अपने आप निष्क्रिय हो जाएंगी। वर्तमान समय में राष्ट्र के समक्ष जनसंख्या वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण के अलावा राजनीतिक समस्याओं में संशोधित नागरिकता कानून इत्यादि प्रमुखता से है, परंतु युवाओं के निरंतर प्रयास से इनकों नियंत्रित किया जा सकता है। युवा अफवाहों को रोकने में सक्षम हो जाएं तो इस तरह की समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्रम में योग तथा स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्राध्यापक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें योग प्रतिदिन समय निकालकर अपने लिए करना चाहिए। प्राध्यापक फरहान अहमद ने युवाओं को समझाया कि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है। युवाओं को कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को नेहरू महिला मंडल के अध्यक्ष सोनम चौहान, सिद्धार्थ, अनामिका बरनवाल, मोहम्मद अरशद, मनीषा यादव, विनय कुमार, दीपक, वंदना ने संबोधित किया।इस अवसर पर संध्या उपाध्याय, अवंतिका सिंह, प्रीति, पुष्पा यादव, नरेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन शालू राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें