फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर एक्सरे और टेलीमेडिसिन की सुविधा

विज्ञापन
कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। 15वें वित्त आयोग के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क एक्स-रे तथा टेलीमेडिसिन की सुविधा लोगों को मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के अलावा 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनमें से मुहम्मदाबादगोहना, फतहपुरमंडाव, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही एक्स-रे की सुविधा है। लेकिन तकनीकी गड़बडी के चलते आए दिन एक्सरे मशीन बंद रहती हैं। ऐसे में मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद प्राइवेट एक्स-रे कराना पड़ता है। दूर दराज से आने वाले गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल आना पड़ता है। इससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे, टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने की व्यवस्था की है। 15वें वित्त आयोग के तहत सीएचसी में एक्सरे मशीन तथा टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे, टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू होगी। शासन को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें