फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदला लेने के लिए झूठी रंगदारी का लिखा था पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/चिरैयाकोट। चिरैयाकोट कस्बा के छह व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार की देर शाम नया खुलासा हुआ। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुराने विवाद में अपने दुश्मन को फंसाने के लिए रंगदारी को लेकर व्यापारियों को पत्र लिखा था। जिसमें संबंधित दुकान पर रकम पहुंचाने की बात कही गई थी। जांच में मामला सामने आया। पुलिस इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि छह व्यापारियों से पांच पांच लाख रुपये मांगने के मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस इस मामले में जांच में जुटी थी।इस दौरान लिखे गए पत्र की मिलान पर एक ही व्यक्ति द्वारा छह पत्र लिखा जाना मिला। पत्र में रंगदारी की रकम यदुवंशी ढाबा के बगल रमेश यादव निवासी मनाजित की दुकान पर पहुंचाने का जिक्र किया गया था। पुलिस ने जब इस बिंदू पर गहनता से जांच की तो पता चला कि रमेश यादव के भाई को उसी गांव के रहने वाले चंद्रमा यादव, अजय यादव, विजय याद, संजय यादव द्वारा मारपीट की गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में वर्ष 2021 में संबंधित लोग जेल भी गए थे। इसीक्रम में अजय यादव ने पूछताछ तथा हैंड राइटिंग का मिलान किया गया तो रंगदारी लिखा पत्र उससे मिलता जुलता मिला। पुलिस की कढ़ाई पर उसके दवारा स्वीकार किया गया कि यह काम उसने पुराने विवाद के तहत बदले की भावना से दुकानदार को फंसाने के लिए किया था।जिससे दुकानदार पुलिस की गिरफ्त में आ सके। इस संबंध में साजिश रचने के मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें