कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के बसियाराम में स्व. किशोर पहलवान की पुण्यतिथि पर मंगलवार को प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इसमें प्रदेश भर से आए 75 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता से पहले मुख्य अतिथि घोसी विधायक सुधाकर सिंह, देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद तिवारी ने कुश्ती भवन का उद्घाटन किया। पहली कुश्ती आजमगढ़ के आदित्य यादव ददरी बलिया के कृष्ण यादव बीच हुई। इसमें आदित्य यादव ने बाजी मारी। दूसरी कुश्ती आजमगढ़ के कृष्ण सिंह और बड़हलगंज के पहलवान अजीत यादव के बीच हुई, जिसमें बड़हलगंज के अजीत यादव विजयी रहे। गोरखपुर के पहलवान ज्ञान चतुर्वेदी को मऊ के अमित यादव ने हराया। दोहरीघाट के पहलवान कमलेश चौहान और गोरखपुर के रणजीत यादव के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी।इस कुश्ती पर छह हजार रुपये का इनाम लगा था। गोरखपुर के पहलवान छोटू और बसियाराम के हिमांशु के बीच कुश्ती हुई कुश्ती में हिमांशु पहलवान ने बाजी मारी।आजमगढ़ के सबलाल को दोहरीघाट के अमित यादव अपने दाव पेच से हराया।गोंडा के पहलवान मनोज सिंह और गोरखपुर के राजेश कुमार की कुश्ती बराबरी पर छुटी।इस कुश्ती पर आठ हजार रुपये का इनाम था।वहीं गोरखपुर के पहलवान ज्ञान चतुर्वेदी को मऊ के अमित यादव ने हराया। दोहरीघाट के रामजनम यादव ने देवरिया के चंद्रिका को हराया।गोरखपुर के राजवीर ने गाजीपुर के विपुल को हराया।इस अवसर पर आयोजक गोविंद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सागर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रमणि यादव, केदार सिंह यादव, रामानंद यादव, पवन सिंह, शैलेश राय, सहित आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।