फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्वांचल के पहलवानों ने आजमाया दांवपेच, बराबरी पर छूटीं अधिकांश कुश्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय ब्लॉक के जमालपुर मिर्जापुर स्थित औघड़ बाबा की कुटी पर रविवार को नव युवक मंगल दल ने विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। कुश्ती में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दांवपेच से एक-दूसरे को पटखनी दी। इसमें अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पांच हजार रुपये की कुश्ती महराजगंज के शिवानंद और बलिया के राहुल के बीच में बराबरी पर रही। प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण यादव, वसीम इकबाल, नगरर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, संजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलकर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अखाड़े से जुड़े पूर्व और वर्तमान पहलवानों को सम्मानित किया।
बलिया के पहलवान विवेक और बड़हलगंज के सत्यम के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। डेरवा के पहलवान जितेंद्र ने भलया के अमित और भलया के रामनयन ने महराजगंज के मोनू को पटखनी देकर मुकाबला जीता। महिला पहलवानों में घोसी की सपना ने मऊ की सलोनी गुप्ता और गोरखपुर के आकाश ने गजियापुर के लालजी को पटखनी दी। वहीं, डेरवा के संदीप ने भलया के शिवनाथ और रामपुर टड़वा के साहुल ने भलया के जावेद, डेरवा के संदीप ने भलया के शिवपाल और भलया के जावेद ने मुहम्मदबाद के रामकिशुन को हराया।
विज्ञापन

वहीं, अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी। मौके पर चंद्रप्रताप यादव, रामचंद्र यादव, हरिवंश यादव, सत्येंद्र यादव, अध्यक्ष बीके यादव, डा. इंद्रासन यादव, शैलेंद्र यादव साधू, सरफराज खान आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें