फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचम स्कंद माता की आराधना की

विज्ञापन
नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में सजा मां दुर्गा का पावन दरबार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को पंचम स्कंद माता की आराधना की गई। दुर्गा मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे और मंदिर माता के जयकारे से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नतें मांगीं। उधर, ग्रामीण अंचलों के कई मंदिरों में भी दुर्गा के पांचवें अवतार का दर्शन पूजन विधि विधान से हुआ। नगर के शीतला माता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें देवी मां की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। उन्होंने मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप पंचम स्कंदमाता के दरबार में शीश नवाकर पूजन अर्चन किया। लाइन में खड़े भक्त दर्शन के लिए बेसब्री से अपनी प्रतीक्षा करते रहे। उधर, ग्रामीण इलाकों कोपागंज, मधुबन, इंदारा, वलीदपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी में भी दुर्गा मंदिरों पर लोगों ने पूजा अर्चना की और माता से मंगल कामना की। श्रद्धालुओं से मंदिरों में रौनक रही और माता के जयकारे से मंदिर में गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें