फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्थानों पर स्थापित होंगे पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बसंत पंचमी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंग। वहीं कलाकार भी प्रतिमाओं का निर्माण करने में लगे हैं। बसंत पचंमी शनिवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर भक्त दिन रात तैयारियों में लगे हैं। नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए जाएंगे। यहां दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मूर्ति कलाकारों की मानें तो तीन हजार से लेकर 20 हजार तक की सरस्वती प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। प्रतिमा के निर्माण के लिए कलाकारों द्वारा मिट्टी, पुआल, कील, कपड़ा, रंग, पेंट, बांस और रस्सी आदि का प्रयोग किया जाता है। मूर्ति कलाकार संजीव कुमार ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण आर्डर मिलने पर किया जाता है। जितने कीमत की मूर्तियां बनाने का आडर्र मिलता है। उसी अनुसार निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें