मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पासी बस्ती में रविवार को सपा द्वारा पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू करने को कहा गया। मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार ने भरोसा जताया कि एससी समाज के सहयोग से 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के प्रदर्शन को देखते हुए 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। आह्वान किया कि 2027 में भी अगर आप साथ देंगे तो अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और सभी समाज का सर्वांगीण विकास होगा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आमान अहमद ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी धर्म प्रकाश यादव, रवि पासी, जयहिंद यादव, अवधेश यादव, महेंद्र पासवान, दुर्वासा यादव मौजूद रहे। संवाद