फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अज्ञात कारणों से लगी आग में जली मजदूर की गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में बुधवार की देर रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान और घर बनवाने के लिए रखी नकदी जलकर नष्ट हो गई। थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव निवासी मेहीलाल की मड़ई और एक कमरे का मकान है।बुधवार की देर रात परिजन सो रहे थे, इसी दौरान आग लग गई। आग लगते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई। चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के अनुसार कमरे में रखा दो क्विंटल गेहूं, अंदर रखा सारा घरेलु सामान और घर बनवाने के लिए रखा 40 हजार नगद जलकर राख हो गया। मेहिलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें