मिर्जापुर से पैदल चलकर गोरखपुर जाते समय अमिला थानीदास मोड़ पर आराम करते दिहाड़ी मजदूर।
- फोटो : MAU
अमिला। लॉक डाउन के चलते गैर जनपदों में रहने वाले मजदूरों के आने का क्रम जारी है। मजदूरों ने अमिला कस्बे में आराम कर गोरखपुर की तरफ रवाना हो गए। लगातार एक माह से अधिक समय से चल रहे लॉक डाउन के दौरान विभिन्न जनपदों में फंसे लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गत 23 अप्रैल को मिर्जापुर से घर जाने के लिए पांच दिन में चल कर वाराणसी, गाजीपुर होते हुए सोमवार को अमिला (थानीदास) पहुंच कर आराम किया। मजदूर ओम प्रकाश नौगढ़, फूलचंद गिरी संत कबीर नगर, रामरुप यादव, दीपक यादव, सुरेंद्र गिरी, दयाशंकर यादव महाराजगंज, गजेंद्र, राजेंद्र, सिद्रार्थ नगर पके रहने वाले थे।