घोसी के आदमापुर गांव में मनरेगा मजदूर की मौत की सूचना पर जांच करते कोतवाल सच्चिदानंद यादव और जुटी
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव में 52 वर्षीय मनरेगा मजदूर की काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लीा। उधर कार्यस्थल पर मजदूर की मौत होने से मजदूरों में हड़कंप की स्थिति रही। आदमपुर गांव निवासी अकलू 52 गांव में ही मनरेगा मजदूर था। बृहस्पतिवार को वह प्रतिदिन की तरह गांव में मनेरगा के तहत हो रहे कार्य पर मजदूरी कर रहा था। काम करने के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई और वह गश खाकर गिर पड़ा। उसके साथी उसे गिरते देखकर उसके पास पहुंचे, लेकिन तब अकलू की मौत हो चुकी थी। अन्य मजदूर साथियों ने इसकी सूचना मृतक के पुत्र विधिचंद्र को देेने के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे घोसी एसओ सच्चितानंद यादव पहुुंचे और जानकारी ली। अचानक अकलू की मौत से उसके मजदूर साथी जहां हतप्रभ थे वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी मंती सहित परिजन बिलखते रहे। अकलू की पांच बेटिया और एक पुत्र है। इसमें मृतक केवल अपनी बड़ी बेटी ऊषा का विवाह कर सका है। अपने घर का कमाऊ सदस्य होने के साथ मृतक के ऊपर ही परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।