फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना टेंडर कराए हुआ कार्य, डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के कुछ नगर पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बगैर टेंडर प्रकाशित कराए ही कार्य कराने को लेकर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने एडीएम को मामले की जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में नगर पंचायत सदस्यों परवेज, चंदन चौबे, प्रमोद सिंह, विमला गुप्ता, रुबीना, फैजान मुजतबा, शशिकला, परवेज, एहसानुलहक, अब्दुल्लाह, मोहम्मद असलम, परवेज आलम ने बताया कि बिना टेंडर प्रकाशित कराए ही नगर पंचायत अध्यक्ष के मीटिंग हॉल, टेबल चेयर, फॉल सिलिंग, पर्दा, वॉल पैनल, फुलवारी का काम 20 लाख रुपये की लागत से करा लिया गया। पूरा काम कराने के बाद टेंडर प्रकाशित कराया गया जो नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें