फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए जगाना होगा आत्मविश्वास

Tue, 05 Mar 2019 01:10 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित स्पाम गेस्ट हाउस में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं डा.कंचनलता पांडेय।
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में  मंगलवार को महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल, कालेजों सहित विभिन्न संगठनों की ओर से विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. एकिका सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए स्वयं में आत्मविश्वास जगाना होगा। अन्य कार्यक्रमों में महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन



शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. एकिका सिंह ने कहा कि हम महिलाओं को अपना ध्यान खुद रखना होगा। अपने आत्मविश्वास को जगाना होगा। पुरषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।


बेटियों की कम होती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें और भी जागरूक होने की जरूरत है। खास तौर से महिलाओं को बेटी और बेटे में अंतर नहीं करना चाहिए। डॉ. मधुलिका सिंह ने कहा कि महिलाएं अब अच्छे-अच्छे विभागों में कार्यरत हैं और अपनी जिम्मेदारीयो का निर्वहन अधिक कार्य कुशलता से कर रही हैं। हमें अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। इस अवसर पर डॉ. पूजा, डॉ. ज्योति, अंकिता, निर्जला, प्रतिभा, प्रतिमा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



विश्व महिला दिवस के अवसर पर जेपी हीरो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हीरो डूएट स्कूटर लांच किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोदिता सिंह ने महिला स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। डॉ. एके सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर हीरो गुड लाइफ के अंतर्गत मेंबरशिप दी गई। इस दौरान शैलेंद्र मिश्र, अभय शंकर, रमेश चंद्र, संगीता द्विवेदी, ज्योति, शिल्पा आदि शामिल थे। 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता पर भरोसा करें। शिक्षिका कमलेश पांडेय ने कहा कि नारी संकल्प व समर्पण का दर्पण है, फिर भी समाज की सोच ने इसे बेबस व लाचार बनाया है। जबकि नारी आदि शक्ति व दुर्गा हैं।


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के सोनीधापा बालिका इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य ललिता शास्त्री ने कहा कि पुरुष-महिला जनसंख्या असंतुलन से सामाजिक विकृतियॉं उत्पन्न हो रही हैं। महिलाएं तमाम तरह के भेदभाव एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रही हैं। समाजशास्त्रियों का मानना है कि महिलाओं को अगर अवसर मिले तो वे पुरुषों से बहुत आगे निकल सकती हैं।


इस दौरान नरेंद्र तिवारी, विजय यादव, केदार राम, रमाशंकर राम आदि शामिल थे। कोपागंजः खुखुंदवा स्थित बीआरसी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह समन्वयक इंदू यादव ने कहा कि स्वयं का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर तथा आत्म संयम ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। इस दौरान नरेश कुमार, राजीव नयन, साधना तिवारी, रीना सिंह आदि शामिल थे। इसी क्रम में महिला समाख्या के तत्वावधान में कस्बा स्थित बबुनी का बगिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें