फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास को लेकर महिलाओ ने रोका रेलवे का काम:

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य को बुधवार को बहादुर गांव की महिलाओ ने रोकवा दिया। काम कर रहे श्रमिकों को सामान समेटकर लौटा दिया। स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन का विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अंडरपास बनवाने की मांग की है। प्रर्दशनकारी सरिता देवी ने कहा कि अंडरपास बनवाने पर ही रेलवे के किसी काम को होने देंगे। आरती देवी ने कहा कि दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर अंडर पास न होने से बहादुर व आस पास के दर्जनों गांव के लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। ब्रिटिश काल में बने अंडरपास बहादुर गाँव पत्तनई सरया बीबीपुर गोधनी समेत आदि गाँवो को जोड़ता था । इसे रेलवे लाइन बड़ी करने के लिए बंद कर दिया गया है। महिलाओं ने मांग पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सीमा, उर्मिला, शीला, पानमति, दुर्गावती देवी,आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें