फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरीजमालपुर की महिलाएं डीएम से मिलीं

विज्ञापन
विकास भवन में सेमरी गांव की बदहाली को लेकर सीडीओ से मिलतीं समाजसेवी पूजा राय और अन्य। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के गांव बदहाली को लेकर समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव में विकास की गति तेज करने की वकालत की। अमर उजाला ने मंगलवार को ‘विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है सेमरीजमालपुर’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार को समाजसेवी पूजा राय, प्रीतुलता पांडेय, संतोष पांडेय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव सेमरीजमालपुर गांव में विकास गति तेज करने के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि सेमरीजमालपुर गांव की गिनती पूर्वांचल में होती थी। आज प्रशासनिक तथा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते विकास की गति रुक गई है। कल्पनाथ राय के लगाए गए प्रोजेक्ट अंतिम सांस गिन रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें