फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटी के साथ जा रही महिला को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला घटना के समय अपनी बेटी के साथ साइकिल से दवा लेने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर घघिला निवासी हीरामणी पत्नी शेषनाथ के रूप में हुई। हीरामणी बीमार थी। इलाज कराने के लिए वह अपनी बेटी अंशिका के साथ साइकिल से नेमडाड जा रही थी। अभी वह अपने गांव से एक किमी दूर पदारदपुर ग्राम पंचायत के ताजपुर पुरवा के पास पहुंची थी कि सामने से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर साइकिल चला रही अंशिका ने साइकिल रोक कर अपने मां को उतार कर एक किनारे खड़ी हो गई। लेकिन इस बीच ट्रैक्टर पास से गुजरते समय बेकाबू हो गया, जिससे सड़क के किनारे खड़ी हीरामणी इसके जद में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं थोड़ा हटकर खड़ी अंशिका इस घटना से बाल-बाल बच गई। बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर रामपुर एसओ जगदीश विश्वकर्मा पुलिस दल के साथ तो मृतका का पति शेषनाथ अपने भाई सत्यनारायण और बेटे श्याम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतका के पति और बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है। इस घटना को लेकर एसओ रामपुर ने बताया कि मृतका के जेठ सत्यनरायण की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें