फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के खालसा चक कानूनगोयान मुहल्ले में रविवार की दोपहर में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति काम पर गया था। घर में महिला अकेली थी। दोपहर में पड़ोसियों ने उसे मृत हाल में देखकर पुलिस को सूचना दी। खालसा चक कानूनगोयान मुहल्ला रेखा (27) पत्नी गोविंद को सुबह तक ठीक हाल में पड़ोसियों ने देखा था। उसका पति गोविंद सुबह काम पर चला गया। लगभग 12 बजे लोगों ने उसे मृत अवस्था में देख उसके पति और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें