मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कयामपुर गांव निवासी महिला अधिकारी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजली निगम की महिला अधिकारी ने दहेज में 25 लाख रुपये नकद नहीं मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। कयामपुर गांव निवासी अर्पिता यादव के मुकदमे के अनुसार वो बिहार में बिजली निगम में अधिकारी हैं। उसकी शादी 21 अप्रैल को आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर गांव निवासी शेर बहादुर उर्फ गुड्डू यादव के साथ हुई थी। शादी में पिता ने एक वाहन, 10.51 लाख रुपये नकद और अन्य सामान दिया था। विदाई के बाद ससुराल गई तो कुछ दिन तक ठीक रहा, बाद में 25 लाख रुपए नकद की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। एक माह बाद ही वो मायके वापस आ गई और ड्यूटी करने बिहार चली गई। रुपये की मांग करने पर उसने पति के बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये भेज दिए। दो दिसंबर को उसके ससुर राम बच्चन, देवर प्रवीण और राहुल आदि उसके पिता के घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट की, जिससे उसका तीन माह का गर्भ खराब हो गया।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद