फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न मिलने से गई महिला की जान, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में बुधवार को इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के दलई तिवारीपुर गांव निवासी विजय अपनी 62 वर्षीय पत्नी सरस्वती के सांस लेने में तकलीफ होने पर बुधवार शाम जिला अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तत्काल महिला को इलाज न मिलने से कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। विजय तथा परिजनों ने आरोप लगाया कि आताप चिकित्सा में कोई डाक्टर नहीं था। वहा मौजूद फार्मासिस्ट ने इलाज करने से मना कर दिया। तत्काल इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई। मामले में सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। इस संबंध में वो ड्यूूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफीसर से जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें