फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वीडियो कॉल पर पति से बात के दौरान लूम में फंसा दुपट्टा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुनाथपुरा में बुधवार सुबह लूम चलाने के दौरान अचानक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया। मशीन की चपेट में आने से महिला जख्मी हो गई। हादसे के समय महिला अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी जरीन (22) और उसका पति मुहम्मद आमिर लूम चलाते हैं। बुधवार सुबह पांच बजे पति बाजार कुछ सामान लेने गया जबकि महिला घर में लूम चला रही थी। इसी दौरान घर का कुछ सामान लेने के लिए महिला ने पति को वीडियो कॉल किया। इस दौरान लूम के मशीन में जहां धागा लगा रहता है उसी जगह मोबाइल पर बात करते समय महिला का दुपट्टा फंस गया। दुपट्टा फंसने से महिला वहीं पर गिर गई। वीडियो कॉल पर पति ने पूरे घटनाक्रम को देख आनन फानन घर पहुंचा। पत्नी के फंसे दुपट्टे को मशीन से निकाल कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें