फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर गिरने से दो बेटों सहित महिला घायल

विज्ञापन
कोपागंज के कुतुबपुर में बारिश से गिरी घर की दीवार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुतुबपुर के राजभर बस्ती में शनिवार की सुबह हो रही हल्की बारिश में एक कच्चा रिहायशी घर ढह गया। मकान के मलवे में दबकर एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मकान के मलवे से घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुतुबपुर की राजभर बस्ती निवासी राम अंजोर दीवार पर मड़ई डालकर परिवार के साथ निवास करता है। शनिवार की सुबह सात बजे राम अजोर घर के बाहर गया हुआ था। तभी अचानक मड़ई की दीवार ढह गई और उसकी चपेट में आने से राम अंजोर की पत्नी मनभावती (36) पुत्र विशाल (13) और आनंद (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें