मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तिलसवां गांव में मंगलवार की रात छत पर गई महिला को अचानक सांप ने काट लिया। महिला को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिलसवां निवासी पूनम (35) पत्नी सत्येंद्र अपने छत पर किसी कार्य से गई थी। इसी बीच अचानक सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।