मऊ रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गाजीपुर जिले के छोटका मरदह गांव निवासी मंशा देवी (35) के रुप में हुई। जानकारी के अनुसार मंशा देवी सुबह सात बजे अपने घर से पति कमलेश कन्नौजिया के साथ अपनी बहन के घर गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के टांडा गांव जा रहीं थीं। वह सुबह मऊ रेलवे स्टेशन से वाराणसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रही थी कि तभी ट्रेन चल पड़ूी। गेट पर भीड़ होने के कारण दोनों पति-पत्नी फिसल कर नीचे गिर गए। मंशा ट्रेन के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि पति नीचे जाने से बाल बाल बच गया, उसे मामूली चोट लगी। जीआरपी ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।