मऊ। मऊ जंक्शन पर शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद वहां मौजूद यात्रियों ने ट्रैक पर पड़े शव को देखा और जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह 10 बजे से पहले प्लेटफॉर्म-3 के ट्रैक पर घायल महिला की सूचना मिली। टीम ने वहां पहुंचकर देखा तो मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई, जिसको देखते हुए हर थानों पर फोटो भेजकर सूचना दे गई। सोशल मीडिया और हर व्हाट्सएप ग्रुप में घटना की सूचना दी गई जिससे महिला की पहचान हो सके।