फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव से जली महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम मनाजीत में शुक्रवार की सुबह अलाव के पास बैठकर आग तापते समय जली माहिला की इलाज के दौरान वाराणसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मनाजीत गांव की गुंजन विश्वकर्मा 22 पत्नी अमित कुमार शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से जल गई। परिवार के लोग उसे लेकर आजमगढ़ में एक नीजी अस्पताल में ले गए। उसकी स्थित नाजुक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका का एक माह बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें