फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला को सांप ने काटा, अस्पताल के बजाय मंदिर ले गए परिजन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में जागरूकता के अभाव में बृहस्पतिवार की देर शाम सर्पदंश की शिकार महिला को समय पर इलाज न मिल पाने से जान चली गई। शौच जाने को निकली महिला को जहरीले सांप के डसने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए मंदिर ले गए। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुृंचे। उस समय तक इलाज में देरी हो जाने की वजह से महिला की हालत बिगड़ चुकी थी। कुछ ही देर बाद उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाढ़ा गांव निवासी प्रमिला 35 बृहस्पतिवार की भोर में करीब पांच बजे उठकर नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। घर के भीतर ही सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद उसके बड़े बेटे ने तत्काल एक बाइक पर बैठा करकर गाजीपुर स्थित एक मंदिर लेकर गया। वहां पर उसकी तबीयत और बिगड़ गई। फिर परिवार वालों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों रे उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका प्रमिला का पति दिनेश मुंबई में नौकरी करता है। महिला के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें