स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुर्द गांव निवासी महिला ने रास्ते के विवाद में मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार अनुराधा मौर्य पत्नी हरिनारायण का आरोप है कि उसके घर के सामने रास्ता और खड़ंजा पर सीढ़ी बनाने के विवाद में गांव निवासी रवि प्रताप, विशाल, रामानंद, रेखा देवी, निर्मला और विजय ने उससे मारपीट की। कोतवाल के के वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस मामले में दो महिला और चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।