घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव निवासिनी निर्मला को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी जितेंद्र ,विनोद एवं संतोष कुमार निषाद ने घर में घुसकर मारा पीटा और अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले ,घर के सामानों को तोड़कर नष्ट कर दिया। निर्र्मला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।