फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हुए महिला और युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले से महिला और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमलसागर ग्राम पंचायत जगदीशपुर पुरवा निवासी सीमा (28) पत्नी शेषनाथ अपने खेत में काम करने जा रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उसपर हमला कर दिया। सीमा के शोर मचाने पर गांव का ही युवक मनीष (21) उसे बचाने के लिए पहुंचा। लेकिन मधुमक्खियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। दोनों का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मण्डाव में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें